संदेश

अप्रैल, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेरी यादों में आ जाओ (गीत)

चित्र
  मेरी यादों में आ जाओ (गीत) तेरी मुहब्बत में मुठभेड़ किए अपने जिस्म को तेरे हुस्न में जलाया हैं। तब जाके कहीं तेरा प्यार पाकर तेरा नाम अपने होंठो पर सजाया हैं। ए मेरी जां अफ़सोस न कर , मैं तुझको लेने आऊँगा। जो मधु से मधुर हैं प्रेम तेरा, मैं उसको दिल से अपनाऊँगा। ए मेरी जां तू खुशहाल रहे, मैं तुझको दिल से पाया है। अब जिक्र न कर किसी ओर की, जो दिल में तुझे बसाया है। मेरी यादों में आ जाओ, थोड़ा मुखड़ा तो दिखलाओ, इतनी सी हैं दिल की आरज़ू। मेरे दिल को तू बहलाओ उसको तू समझाओ  इतनी सी है दिल की आरज़ू खुशियों से भरे जो दामन तेरे कोई ऐसी मखणा पा न सका फ़िज़ूल रहा वो वक्त मेरा, जो तेरे पास न जा सका। वो महबूब मेरे, महबूब मेरे तेरा मेरा इश्क प्यारा है। मैं हूँ तेरा सागर तो.. तो तू मेरा किनारा हैं। मेरी यादों में आ जाओ थोड़ा मुखड़ा तो दिखलाओ इतनी सी है दिल की आरज़ू मेरे दिल को तू बहलाओ उसको तू समझाओ इतनी सी हैं दिल की आरज़ू हे जान मेरी तू मुस्काती रहे तेरी मुस्कान कभी भी कम ना हो छूटे न कभी तुझसे प्यार मेरा, तुझे कभी भी ग़म ना हो। हे माशूका मेरी तू इन्तजार न कर मैं तेरी गलियों में आ ऊँगा...

खून से लिखी चिठ्ठी

चित्र
  खून से लिखी चिठ्ठी स्वेता की उम्र भी हो गई है। शादी करने का उनके पिता जी काफी चिंतित में रहते हैं। तभी स्वेता की मां पूछती हैं, "हे जी आप क्या सोच रहे हो। चार पाई पर बैठ कर स्वेता के पिता बोलते हैं।, " नहीं जी कुछ नहीं बस यही सोच रहे थे कि बेटी की उम्र भी हो गई है । शादी करने का अब क्या होगा, पैसा कहां से इक्कठा करे। स्वेता के पिता काफी देर तक सोचते हैं और बोल पड़ते हैं। जो किए हम दोनों के बीच में बाते उस बात को वहीं पर रहने दो।" बेटी को कुछ मत बताना कि पिता जी के पास पैसा नहीं है। और उम्र भी हो गई शादी करने की स्वेता की मां बोलती है ठीक है जी मैं कभी भी नहीं बोलूंगी। "इतनी सी बातें करने के बाद स्वेता कि मां रसोई घर में चली जाती है, और स्वेता के पिता जी खेत के तरफ चले जाते हैं।" तभी स्वेता कॉलेज से लौटकर घर आती हैं। और बोलती है, " मां नमस्ते ! क्या बना रही हो मां तब! उनकी मां बोलती है, आओ बेटी आज खीर बनाई है। स्वेता कहती हैं अच्छा मां तब तो मैं चाव से खाऊंगी भर पेट मां के हाथ से बना खीर। तभी स्वेता की मां कहती हैं, "ठीक है बेटी आज जितना मर्जी उतना त...

प्रेम विवाह

चित्र
  प्रेम विवाह इतवार का दिन था।" तो मैंने सोचा आज स्कूल की छुट्टी है। अपने मित्र आकाश को नैनीताल टहलने के लिए आग्रह किया। मैंने फोन किए उसके पास परन्तु वो फोन नहीं उठाया। बात क्या थी कि उस समय गर्मी का महीना था। और तेज बारिश के वजह से बिजली के स्तंभ गिर गए थे। और बिजली भी नहीं आई थी उस समय मै अपनी मोबाइल नहीं चार्ज कर पाया। मै अपने कमरा में बैठ कर सोचने लगे कि फोन क्यों नहीं उठाते, उसके बाद अगले दिन यानी सोमवार को गांव के बच्चे चंदा मांगने आए"बोले भैया जी चंदा मांगने आए हैं। बिजली के स्तंभ के गिर जाने से तार टूट गया है। मिस्त्री बुला के सही करवाना है। मैंने उससे पूछा कितना रुपए देना पड़ेगा" तब उसने बोला 10₹ चाहिए। मैंने 10₹ दिया। और तब जाकर बिजली गांव में आई ओर हम आराम से अपनी मोबाइल चार्ज किए। फिर से कोशिश किए, आकाश के पास फोन करने का उसने तुरंत फोन उठाया। मैंने पूछा चलोगे नैनीताल घूमने आकाश ने ठीक है चलूंगा हम भी छुट्टी में है। मैंने अपने बैग में कपड़ा और कुछ खाने के लिए भी रखा। पहुंच गए रेलवे स्टेशन पुनः फोन किए आकाश के पास, आकाश ने कहा ठीक है बस 2 ही मिनट में पहुंच गय...

हर तरफ़ तनहाइयाँ

चित्र
      हर तरफ़ तनहाइयाँ      जिसको मैंने चाहा था, वो अपना होना सकें। वो दिल दे चुके थे पहले से, वो मुझसे आहें भर ना सकें।। कोशिश तो बहुत किये उनपर, अपनी खुशियाँ लुटाने को। पर क्या करें दोस्तों, वो तो मेरी तरफ भी ना देख सकें।। मुहब्बत की दीवारें इतनी बड़ी खड़ी करदी उसने। जाते- जाते वक्त गुजर गए, जा ना सकें उनके सामने।। फिर भी सोच में पड़ है हम, क्या कमी हैं मुझमें। जो मुझे इस तरह मुझसे दूर होकर जा रहे हैं, मेरे नजरों के सामने।। कल तक जिसे मैं अपना कहा, वो तो हो गए सपनों के समान। भूलकर न देखा मुझे, वो देखते ही आँखों के सामने हो गए वीरान।। अब भूलकर भी नहीं भूल सकता, वो पुरानी बातें। जो मुझे अपनी मुहब्बत के सामने कर दिया था अपमान।। थोड़ा रोकर तो गम कम नहीं हो सकता। जो चला गया मुझे छोड़कर, वो फिर आ नहीं सकता।। क्या फ़ायदा हैं मुझे उनकी बातें जेहन में रखकर। वो तो गैर थे, अब अपना हो नहीं सकता।। कसूर तो मेरी नजरों की थी, जो उसे देखा था। कल्पनाओं में प्यार कर बैठे, और अपना कहा था।। कुछ महसूस होने लगा था, शायद मुझे प्यार हो गया। पर क्या करें, मैं तो गलतफहमी में फँसकर ...

अब शौक नहीं

चित्र
  अब शौक नहीं बहुत मजे किए तेरे प्रेम में, करुणा का छाया पाया। हर दिन बिछड़ा दूर तलक, नहीं मैं तेरा प्यार पाया।। अभिलाषा नहीं अब जीने की, तेरे संग तुम्हारे होकर। अब सहन नहीं हैं, जलन हैं, जो दिल पर चोट लगी हैं मुस्काकर। तूने दर्द दिया हैं, दवा नहीं। मेरे टूटे दिल के टुकड़े पूर्ण किये नहीं। विश्वास था तुझपर मेरी होगी। पर क्या हुआ दूसरों के हो गई भोगी।। क्यों छोड़ दिया राहों में, फिर बदनाम किया। लोगों के नज़र मे गिर गए हम। जब नहीं था साथ देने का इश्क़ में, क्यों खुशी दिया और ज्यादा ग़म।। मैंने इश्क़ किया था तुझसे, सजा भी पाया। ना तू मेरे हुए और न  मैं दूसरों के हो पाया।। बस थोड़ी सी साँसें बाकी हैं, मुझे जीने की। फिर तुझसे कैसे कहूँ, तेरे साथ रहने की।। लेखक - मनोज कुमार पता: पूरब पुरवा बेलसर ब्लाक जिला गोंडा (यूपी) Email: manojkumar830070@gmail.com

तूने तो ईट निकालना बन्द कर दिया दीवार से

चित्र
    तूने तो ईट निकालना बंद कर दिया दीवार से कल तक तो तूने, बार- बार निकालती थी ईट दीवार से आज ऐसा तेरा मुँह क्यूँ  फूला हैं, गुब्बारे की तरह! जो तूने बंद कर दिया, आना- जाना! और झरोखा से आँख मिलाना  ऐसा अचानक तुझे क्या हो गया  क्या मेरी यादें भाग गई  और दिल मेरा रूठ गया! तख्ती पर लिखकर मेरा ख़त वो भी तख्ती थी, ईट की.. जब कभी तेरी दीवार पर देखते बन्द दिखी मुझे ईट! मैं हैरान होकर; करने लगे वहीं पर अपना माथा पीट कल मिलने यहीं पर रोज आते, मुझसे ख़ुशी- ख़ुशी बोलती आज क्यूँ नजरें नहीं मिलाती मैं परेशान, मेरा दिल परेशान.. अब कैसें मिलूँ, छुप- छिपकर! सामने तो बन्द दरवाजा और परिवारों का समूह अब लगता हैं , मिलन न होगा यारा! न मैं फिर आऊँगा दोबारा! तुझसे हारे , और तेरे ईट से जो बीच में .. खोड़ हो गया सोचते थे मिल लेंगे दो चार बातें कह लेंगे इस उम्मीद में रोज आते थे, दीवार तक! कि उमर गुजर जायेगी यूँ ही  झरोखा से झाँककर, तेरा गोरा मुखड़ा देखकर! अरे! तूने तो ईट निकलना ही बन्द कर दिया!!!! लेखक- मनोज कुमार पता: पूरब पुरवा बेलसर ब्लाक जिला गोंडा (यूपी) Email: manojkumar...

दिल देने की रुसवाई

चित्र
  दिल देने की रुसवाई विद्यालय खुलने ही वाला था, तभी अचानक मेरे दोस्त राजू वहां गेट के सामने पहुंच गए। हम वहां अशोक के पेड़ के नीचे खड़े थे।राजू के इंतजार में, राजू आकर हाथ मिलाए ओर बोले,, यहां क्यों खड़े हो अभी गेट क्यों नहीं खुला । सभी लड़के गुमसुम थे।,, "तभी सफेद कार से सफेद कुर्ता में प्रिंसिपल उपस्थित हुए। ओर पूछने लगे गेट अभी तक क्यो नहीं खुला। जितने लड़के थे वहां पर सब ने एक साथ जवाब दिए। साहब अभी चपरासी नहीं आए हैं। उन्हीं के हाथ में है चाभी , प्रिंसिपल फोन किए। चपरासी दौड़ कर आए गेट खोला गया सभी लड़के और लड़कियां प्रवेश हुए। एकाएक करके प्रार्थना में खड़े हो गए। एक तरफ थी लड़के की लाइन एक तरफ थी लड़कियों की लाइन प्रिंसिपल साहब मंच पर गए प्रार्थना होने लगा। हम और हमारे दोस्त राजू प्रार्थना करने लगे। कुछ ही समय बाद प्रार्थना समाप्त हो गया सभी लोग अपने कमरा में भागे, वहीं और राजू धीमी- धीमी चलने लगा कमरा के ओर। तभी अचानक संयोगवश एक लड़की राजू के शरीर से टकरा गई। लड़की ने गुस्सा से बोला,, दिखाई नहीं पड़ता मूर्ख, राजू माफ़ी मांग कर अपने कमरा में आकर बैठ गया। तब! मास्टर साहब बोलो...

क्यों शक किया मुझपर

चित्र
  क्यों शक किया मुझपर दुप्पटे को फाड़कर रुमाल बनाया नहीं जाता। किसी पे गलत इल्ज़ाम लगाकर ठुकराया नहीं जाता।। देखकर ही बेवफ़ा कहा जाता हैं अपनों को, वरना झूठी शिकायतें, अपने इश्क में दर्ज किया नहीं जाता।। आँखों से ही कई गलतियाँ होती हैं। जुदा हो जाता हैं अपना प्यार ओर रोती हैं।। कैसे कहें किसकी गलती हैं अल्फाजों में, झूठी बातें सुनकर बस आँखे भर आती हैं।। ये कैसा इश्क हैं मुझपर । जो चुप हैं आँखो में आँसू डालकर।। नहीं करना था मुझसे प्यार तो पहले बता देती। इस तरह मुझे गलत इल्ज़ाम लगाकर कभी न ठुकराती।। कब तक तेरे वफाओं के पर्दा के पीछे रहूँ। किसी से बातें न करूँ, और उसके सामने न रहूँ।। कब तक तुम झाँककर देखोगी यूँ ही, अपने आशियानों से। मैं तो प्रेम दीवाने हैं मेरे प्रेम के कातिल, किसी के दिल में क्यूँ न रहूँ।। कुछ सोचकर ही तुझे बोलना था। मुझसे पूछताछ करके ही, बेवफ़ा कहना था।। इरादें के शख्त थे हम सब सुन लेते, यूँ ही बैठकर। जब पहले से ही  तुझसे प्यार था, तब मुझे शक करना ही नहीं था।। अब पछताने से तुझे क्या होगा। ज़ख्म देकर यूँ ही , दवा लगाने से क्या होगा।। जितना दर्द होता हैं कहने से,...

एक बूँद

चित्र
    एक बूँद आँसू के एक  बूँद इतना गरम क्यों? पता नहीं...! क्या आँखें  आँगीठी हैं। जो आँसुओं को खौला रही हैं। जब रिश्ता टूटता हैं; तब! कैसे छलकते हैं जैसे....! मटके लुढ़क गए हो आँगीठी से.. इतना गरम इतना पानी हैं, ये आँखों वाली मटके में जो वियोग में गर्मा रही हैं। थोड़ा लुढ़कने पर.. टिपटिपाते हैं पानी मात्र एक बूँद.. इतना गरम कैसे होता हैं। आश्चर्यचकित  में हैं हम! पता नहीं... प्यार बाँधते समय, धाराएं सुसुप्त हो जाती हैं। परन्तु बिछड़ने पर.. इतनी तेजी से क्यूँ कितनी रफ़्तार हैं इसमें  यार बोला! साथ नहीं रहूँगा , तो आँसू उठ जाते हैं। इतनी तेजी से बहते हैं, गरम- गरम क्यूँ.. केवल एक बूँद , इतने गरम होते हैं तो सारे बूँद कैसे होंगे ! बड़ी आश्चर्यचकित बात हैं।  किसी से बिछड़ने पर ग़म की, रात ही रात हैं! एक बूँद इतना गरम क्यों?? लेखक- मनोज कुमार पता: पूरब पुरवा बेलसर ब्लाक जिला गोंडा (यूपी) Email: manojkumar830070@gmail.com

रोंगटे खड़े हो गए

चित्र
          रोंगटे खड़े हो गए   मैंने देखा, कुछ इस तरह! पीठ पर बच्चा सिर पर बोझ तरबतर पसीना ओठ तक! चढ़ती मंजिल तक रुक रुककर! रोता बच्चा, माँ की आँचल में छुपकर वो रूप.. धूप के तप में जल गए रोंगटे खड़े हो गए। पाँव में छाले, रगड़ती चूड़ियाँ ईट से आँखें नम! बच्चों के खातिर! वो पीड़ा, जीवन के खातिर! धूल फाँकती, धीरे- धीरे चलती! जैसे गिर जायेगी, जमीं पर! अपने परिवार के खातिर हम खड़े होकर देखते रह गए रोंगटे खड़े हो गए। उनको कभी न मिलता , छाँव..! कैसे वो जीवन बिताती क्या कहता होगा ह्रदय, बोझ उठाती और हाँफती! अम्बर उनके चिथड़े, लाज के मारे, बाँधती! रोते बच्चा को, सँभालती! तुम पूछो उनका हाल हम उनको देखते ही आँखों में आँसू आ गए रोंगटे खड़े हो गए।। लेखक- मनोज कुमार पता: पूरब पुरवा बेलसर ब्लाक जिला गोंडा (यूपी) Email: manojkumar830070@ gmail.com

मैंने उम्र की तबीयत देखीं नहीं।

चित्र
    मैंने उम्र की तबीयत देखीं नहीं। चल पड़े झोला उठाकर फकीरों की तरह मिलेगी मंजिल मेरी, एक दिन जरूरी! इन्तजार में हूँ, काम पर हूँ लगा हूँ, लगा रहूँगा मेरे हर पथ पर , काँटे क्यूँ न बिछ जाएँ पीछे हटने वाला नहीं हूँ अब निकल पड़ा हूँ, मंजिल की तरफ़ भले ही आग की चिंगारियाँ बरसे, बारिश की तरह मुझे आस्था हैं पहुँचेंगे वहाँ! जिधर मेरी मनसा बुलाती हैं मैं निडर नहीं हूँ फौलाद हैं मेरा जिगर कॉंटे को फूल बना सकता हूँ बस एक मजबूरियाँ हैं मंजिल मुझसे दूर हैं मेरी उम्र की तबीयत बिगड़ी हैं नाज़ुक हैं। सहारा कोई नहीं, सात समंदर पार करना है साथ में मुझे कठिनाइयाँ क्यों न हों जाना हैं पास मे। इसी उम्मीद में जी रहा हूँ। जख्मों को यूँ ही सी रहा हूँ। मुझे पीछे मुड़कर देखना भी नहीं है अब! मुझे निकलना हैं पतली गली से, मंजिल तक जाकर ही तब!!!! लेखक- मनोज कुमार पता: पूरब पुरवा बेलसर ब्लाक जिला गोंडा (यूपी) Email: manojkumar830070@gmail.com

मैं साइर हूँ ।

चित्र
  मैं साइर हूँ। लिख देता हूँ, किसी के हुस्न पर पायल  की झंकार तक होंठ के पटल, मुस्कान के अंदाज़ पर किसी के चलन, दिल की आहट! निखरते रूप सुनहरी धूप! वो हँसता हुआ चेहरा मुझे ख़्वाबों में जो घेरा कमर में बँधा जो ऑंचल किसी के गहरे होंठ के तल आँखों में लगा जो काज़ल चलन धीरे- धीरे, जिसका मन हैं चंचल जुल्फों के हवाओं में रंगीन फिजाओं में किसी के चेहरा के नूर पर जो मुझसे मायूस हैं, उनके मगरुर पर! किसी के प्रेम कहानी वो दीवानी! जिसकी आँखें, नीली- नीली! मधु भरी और थोड़ा शर्मीली! जो किया मुझे कातिल! जिसकी चाहत, मुझे खींच लिया जिसके होंठो ने दिया मुझे गालियाँ  लिख देता हूँ छोड़ता नहीं! मैं हूँ साइर!! लेखक- मनोज कुमार पता: पूरब पुरवा बेलसर ब्लाक जिला गोंडा (यूपी) Email: manojkumar830070@gmail.com

धुँआ

चित्र
    धुँआ   बच गया हैं , भाग रहा हैं दुम उठाकर। मुझे अकेला छोड़ कर बस्तियाँ राख करके तब भगा! कोई कैसे पकड़ पाएगा जो हो गया। अब लौटकर कभी ना आएगा वो तो धुँआ है, हम और तुम नहीं जो पकड़ लोगे, हक हैं उनका भी .. जाने दो । बाल नहीं हैं सिर पर जो तुरन्त पकड़ लोगे जाने दो, रोको मत किसी के मुठ्ठी में आने वाला नहीं हैं रफ़्तार तेज हैं उतना ही तेज धार मैनें देखा हैं किसी को काटते हुए इसलिए उससे डर लगता हैं उसे पकड़ो मत अपने हाथ आने वाला नहीं हैं मेरी बस्तियाँ जल गई हैं कोई बात नहीं हैं इक दिन सबका जलेगा देखना! उसका अधिकार हैं धुँआ हैं। जली मेरी बस्तियाँ तुम क्यूँ मुँह लटकाकर बैठे हो सुबह हैं चमक किरणें  हैं रात भी होगी ये तो कार्य चलता रहता हैं आया धुँआ जलायी बस्तियाँ ,चला गया ये तो होना था पुरानी थी बस्तियाँ चीर काफी पड़े थे पुराने - पुराने अब तो मालिक नया बनवायेगा अच्छा हुआ जल गई तू क्यूँ रो रहा हैं जली मेरी बस्तियाँ धुँआ हैं कभी मत पकड़ना कोई फायदा नहीं होगा पर,  हैं उनके तुम्हारे पास क्या हैं, पैर हैं तुम दौड़ नहीं पायेगा।। लेखक- मनोज कुमार पता: पूरब पुरवा बेलसर ब्लाक ज...

किसको सुनाऊँ मैं अपनी जुबानी

चित्र
    किसको सुनाऊँ मैं अपनी जुबानी किसको सुनाऊँ.. मैं अपनी जुबानी बहता हुआ हैं, इक नदी का पानी। उसके तट भी भीगे, अँगारे बनकर.. ह्रदय तड़प रहा हैं, शोक में होकर अब क्या वो बोले, जिसकी हैं ये कहानी किसको सुनाऊँ....... लहरों का झोंका आई हैं उठकर.. भीगा हैं बदन जो, इक दर्द में तपकर। कैसे सँभालू .. ये बहते आँखों के पानी किसको सुनाऊँ........ उनकी पथरीली आँखें, दर्द कैसे छुपाए, पनघट की घाटी, कोई तोड़ ले जाए। कोई कैसे बताये मेरी जुबानी.. किसको सुनाऊँ....... लेखक- मनोज कुमार पता: पूरब पुरवा बेलसर ब्लाक जिला गोंडा (यूपी) Email: manojkumar830070@gmail.com

चाँद ये क्यूँ छिप गया हैं।

चित्र
                    चाँद ये क्यूँ छिप गया हैं। चाँद ये क्यूँ छिप गया हैं, रोशनी हैं सूनी- सूनी! क्या दिल लगाया हैं किसी से, उनकी दामन सूनी- सूनी! चाँद ये............। रूठना ही था जो दिल से, क्यूँ उससे इजहार किया.. अपना कहकर क्यूँ ये कमर, उससे तनहा प्यार किया! छोड़ दिया क्यूँ उनका आँचल, उनकी बाहें सूनी- सूनी चाँद ये.................। कोई हमसफ़र में पता न था, जो तुझसे नाता जोड़ दिया.. सागर के साहिल तक छोड़ के क्यूँ ये, अपना मुँह क्यूँ मोड़ लिया! छोड़ दिया उनकी राहें क्यूँ, राहें भी अब सूनी- सूनी चाँद ये.................। लेखक- मनोज कुमार पता: पूरब पुरवा बेलसर ब्लाक जिला गोंडा (यूपी) Email: manojkumar830070@gmail.com
चित्र
        बिन बादल के बारिश कहाँ बिन बादल के बारिश कहाँ बिन सनम के ज़िंदगी कहाँ वक्त क्षण भर में बदल जाता हैं, तब कोई अपना होता हैं पेड़ के छावों में रहा भी तो नहीं जाता तनहाई में गूँज उठती हैं तपे सूर्य में प्यास लगती हैं उसे बुझाना पड़ता हैं। सब अधूरा सा लगता हैं जलती लाश में धुँए, बवंडर सा लगता हैं। जब कोई अपना चला जाता हैं, बन्दी मुठ्ठी खुल जाती हैं यही दुनिया की रीत हैं बाकी सब झूठे हैं सच्चाई दिल की कोई नहीं समझता हैं, ना कोई जानता हैं। कितने लोग प्यार की आहुतियों में जल गए। लेखक- मनोज कुमार पता: पूरब पुरवा बेलसर ब्लाक जिला गोंडा (यूपी) Email: manojkumar830070@gmail.com

तू वही गीत हैं।

चित्र

मुहब्बत क्या हैं मुझे भी बताओ

चित्र
मुहब्बत क्या हैं मुझे भी बताओ? आओ सुनाओ मुहब्बत क्या हैं? मैं भी तो सुनूँ.. हम इश्क करने वाले हैं मौत को भी गले लगा सकते हैं जो कुछ बताना हैं कानों में फुसफुसाओं नहीं दिल खोलकर बताओ मुहब्बत के बारे में तुम मत पछताओ क्यूँ बता दिए, नहीं बताना था! मैं किसी से बताएंगे नहीं मैं भी आशिक़ हूँ पर तुम्हारे नहीं.  किसी ओर के घबराओ नहीं बताओ? मैं सुनना चाहता हूँ कैसे होता हैं और क्या हैं? ये मुहब्बत की परिभाषा! कैसे दिल जलता हैं। कैसे जलाया जाता हैं। सुनाओ जरा!!! लेखक- मनोज कुमार पता: पूरब पुरवा बेलसर ब्लाक जिला गोंडा (यूपी) Email: manojkumar830070@gmail.com